ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दांव, हर माह के पहले मंगलवार...

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दांव, हर माह के पहले मंगलवार को होगा सुंदरकांड का पाठ

23-Jan-2024 02:20 PM

By First Bihar

DELHI : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद इस मसले को लेकर जारी सियासी उथल -पुथल कम होता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। आप ने यह निर्णय लिया है कि सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ आगे भी जारी रहेगा। आप की इस मुहिम पर ब्रेक नहीं लगेगा। पार्टी के नेता अपने एलान के मुताबिक हर माह के प्रथम मंगलवार को दिल्ली के हर विधानसभा में सुंदरकांड का पाठ जारी रखेंगे। 


दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर करीब एक माह से सियासी दलों के बीच रामलला प्राण प्रतिष्ठा व राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी था। कांग्रेस ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को बीजेपी का सियासी कार्यक्रम करार दिया था। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 


वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने ऐसा नहीं किया। सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आप के नेता इस मसले पर बीजेपी पर आरोेप लगाने से बचते रहे। हिंदू मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए चुपचाप उसे काउंटर करने की कोशिश करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं ठीक 15 जनवरी 2024 को आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी पार्टी दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में हर माल के प्रथम मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करेगी। 


इसके बाद अब  पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों में ये काम करेंगे। पार्टी के लाइन के अनुरूप आप नेताओं ने राम मंदिर का उद्घाटन होने तक न केवल दिल्ली में सुंदरकांड का पाठ किया, बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ, शोभायात्रा और भंडारे का भी आयोजन किया गया।  इस मुहिम पार्टी नेता सहित सीएम अरविंद केजरीवाल खुद भी सक्रिय दिखे। इतना ही नहीं, सीएम खुद इस बात को दोहराया था कि सुंदरकांड का पाठ पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता करते रहेंगे। साथ ही इसमें लोगों को सहभागी बनाने का प्रयास करेंगे।