PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
09-Mar-2024 10:33 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी हिस्सा लिया था।
दरअसल,कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंह चुके हैं। सुरेश पचौरी के साथ संजय शुक्ला ओर पूर्व विधायक विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कांग्रेस के ये सभी नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।
वहीं, मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश में कोई नया कर रहे हैं तो मोदी जी कर रहे हैं, इसलिए दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भाजपा जॉइन कर रहे हैं। आज 11 बजे आपको पता चल जाएगा, इंदौर से नेताओं का बड़ा दल आएगा। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब महात्मा गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।
आपको बताते चलें कि, भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें अभी भी खाली रही गयी है। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। साल 1989 में वह मनावर सीट से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।