ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

12-Feb-2024 04:26 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक चव्हाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे अपने पत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। अशोक चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद स्पीकर कार्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।


इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और एक दो दिन में तय करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है, लेकिन अब विकल्प तलाश रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने प्राथमिक सदस्यता और विधायक दल एवं कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया है। मैंने फिलहाल किसी विशेष पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।


उन्होंने कहा है कि उनकी किसी कांग्रेस विधायक या नेता से बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम के श्वेत पत्र और मेरे इस्तीफे का कोई संबंध नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण बीजेपी से राज्यसभा जा सकते हैं। उनके साथ 10 से 12 विधायक भी पाला बदल सकते हैं। बता दें कि अशोक चव्हाण ने उस वक्त इस्तीफा दिया है जब महाराष्ट्र कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं।