बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Mar-2024 08:09 AM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही दल बदल का खेल शुरू हो गया। अपने सियासी भविष्य को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेता लगातार पाला बदल रहे हैं।नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चार विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गहण कर ली है।
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले इन चार नेताओं में 2 कांग्रेस के और 2 एनपीपी के हैं। कांग्रेस से निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग ने बीजेपी का हाथ थामा है जबकि एनपीपी से मूचू मीठी और गोकर बसर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
चारों विधायकों को अरुणाचल प्रदेश के संगठन प्रभारी और राज्य इकाई के पार्टी अध्यक्ष अशोक सिंघल और राज्य के सीएम पेमा खांडू ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को लगातार झटके लग रहे हैं। सभी राज्यों में विपक्ष के विधायक और नेता लगातार पाला बदल रहे हैं और बीजेपी का कुनबा मजबूत हो रहा है।