ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का एक और दांव, NDA के साथ आ...

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का एक और दांव, NDA के साथ आ सकती है यह बड़ी पार्टी

19-Feb-2024 05:12 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। एक तरफ जहां विपक्षी गठबंधन खंड-खंड होने के कगार पर पहुंच चुका है तो वहीं एनडीए अपने कुनबे को लगातार मजबूत करता जा रहा है। बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक से नए-नए दल एनडीए के हिस्सा बनते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक और बड़ा दांव चल दिया है।


दरअसल, बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जीत को सुनिश्चित करने की मुहिम में जुट गई है और अधिक से अधिक क्षेत्रिय दलों को एनडीए के साथ जोड़ती जा रही है। लोकसभा सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र पर बीजेपी की पैनी नजर है। भाजपा को 370 प्लस सीटें जीताने का लक्ष्य रखा है, जिसमें महाराष्ट्र का बड़ा योगदान हो सकता है।


मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार को राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। मुलाकात के बात राज ठाकरे की पार्टी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र के बड़े दल राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को एनडीए का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा होता है तो इंडी गठबंधन को महाराष्ट्र में बड़ा नुकसान की संभावना है।