Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
04-Nov-2023 02:18 PM
By First Bihar
DESK : पीएम मोदी ने आज मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच साल तक के लिए गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। ऐसे में उनकी इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले इसे पीएम का एक बड़ा उपहार बताया जा रहा है।
दरअसल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।" इस योजना के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब नागरिकों को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त में मिलता है।
मालूम हो कि, इस बात की घोषणा 30 जून 2020 को की गई थी। इस योजना को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। सरकार ने पहले दिसंबर 2023 तक के लिए इसे बढ़ाया था। अब पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अगले पांच साल के लिए इसे लागू रखने की बात कही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इसे बहुत बड़ा उपहार बताया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना/पैकेज गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का एक व्यापक राहत पैकेज है ताकि उन्हें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिल सके। इसकी घोषणा मार्च 2020 में की गई थी, ताकि सबसे गरीब लोगों तक भोजन और पैसा पहुंचाया जा सके, ताकि उन्हें आवश्यक आपूर्ति खरीदने और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।