गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 02:19 PM
By First Bihar
DELHI : लोकसभा चुनाव को लेकर महज चार से पांच महीने बचे हुए हैं। ऐसे में चुनाव से पहले देश समेत राज्यों की तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप देने में जूट गई है। यही वजह है कि बिहार की सत्तारूढ़ जदयू के बाद कांग्रेस के तरफ से भी पार्टी के वर्किंग कमिटी की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, 2024 के आम चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श करने और भाजपा से मुकाबला करने के वास्ते चुनाव अभियान की योजना तैयार करने के लिए 21 दिसंबर को अपनी कार्य समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होगी। यह बैठक कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई है।
बताया जाता है कि, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चार राज्यों में मिली पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बैठक में संसद की सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा भी उठ सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी की रणनीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
मालूम हो कि,हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक राज्य में जीत मिली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई है। हालांकि, यहां भी भाजपा के वोट बैंक में बढ़ोतरी हुई है।
आपको बताते चलें कि, यह बैठक विपक्षी गुट 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की 19 दिसंबर को होने वाली बैठक के दो दिन बाद होगी। इस दौरान सीट के बंटवारे एवं प्रचार अभियान पर चर्चा किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बैठक में राहुल गांधी की यात्रा की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल 2024 के चुनावों से पहले बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर यात्रा कर सकते हैं।