मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर
09-Mar-2024 06:40 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। एक तरफ जहां विपक्षी खेमें में भगदड़ की स्थिति है तो वहीं एनडीए का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। तमाम तरह की अटकलों के बीच आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया।
बीजेपी से गठबंधन की घोषणा करते हुए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने में मदद मिलेगी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू और जन सेना चीफ पवन कल्याण ने गुरुवार को अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
आंध्र प्रदेश में बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला लिया है। तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जन सेना को 24 लोकसभा सीटों में से करीब आठ सीटें मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं दोनों पार्टियों को विधानसभा चुनाव में 28 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि बाकी बची सीटों पर टीडीपी चुनाव लड़ेगी। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटें हैं।