वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
15-Feb-2024 05:02 PM
By First Bihar
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश के सियासी गलियारे से आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है।
टीएमसी नेता मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप दिया है। मिमी चक्रवर्ती पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मिमी का इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
मिमी चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बड़ा आरोप लगाया है। मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें बार-बार अपमानित किया गया है। वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में नहीं रहना चाहती हैं लेकिन वह आम लोगों के बीच जरूर रहेंगी। वह समझ गयी हैं कि राजनीति उनके लिए नहीं है। वह कभी भी राजनीति नहीं करना चाहती थी।