ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

लोकसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका: दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- RJD को समर्पित कार्यकर्ताओं की जरुरत नहीं

लोकसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका: दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- RJD को समर्पित कार्यकर्ताओं की जरुरत नहीं

13-Apr-2024 02:23 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद वृषिण पटेल ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। वृषिण पटेल ने आरजेडी के उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर सभी दलों के भीतर नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के नेता अपने भविष्य को देखते हुए पाला बदल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आगामी 19 अप्रैल को होनी है हालांकि इससे पहले ही आरजेडी को बड़ा झटका लगा है।


बिहार में एनडीए की सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री रहे वृषिण पटेल ने लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच शनिवार को आरजेडी के तमाम पदों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वृषिण पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिहार की सियासत में लंबे समय से सक्रिय रहे वृषिण पटेल का चुनाव से पहले इस्तीफा को आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को दिए इस्तीफे में वृषिण पटेल ने लिखा कि बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा कि आरजेडी को अब सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द में आस्था नहीं रही। सियासी गलियारे में चर्चा है कि वृषिण पटेल अपने पुराने घर में वापसी कर सकते हैं। जेडीयू छोड़कर वृषिण पटेल आरजेडी में गए थे।