Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
19-Apr-2024 10:15 AM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में देश के 21 राज्यों में 102 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। बिहार में चार सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है गर्मी बढ़ती जा रही है हालांकि मतदाताओं का उत्साह गर्मी पर भारी पड़ रही है। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट पर वोटिंग हो रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोकततंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई है। सम्राट चौधरी वोट डालने अपने पैतृक घर तारापुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के साथ मतदान करने पहुंचे।
पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय लखनपुर बूथ संख्या 73 पर किया मतदान जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय लखनपुर के बूथ संख्या 74 पर वोट डाला और मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा लोगों का एक वोट भारत के अगले पांच साल के भविष्य को तय करेगा ऐसे में सभी लोग मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट जरूर करें।
उधर, गया संसदीय सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ई रिक्शा पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। बोधगया के मस्तीपुर मतदान केन्द्र पर उन्होंने पत्नी के साथ वोट डाला। ई रिक्शा से मतदान केंद्र पर पहुंचने को लेकर वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। वहीं इसी सीट से एनडीए के उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने लोगों से अपील की है कि विकास,राष्ट्रीय सुरक्षा,समाजिक एकता और प्रगति के लिए करें मतदान। पहले मतदान, फिर जलपान।
वहीं जमुई लोकसभा में तारापुर विधानसभा झेत्र में तारापुर के जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह साथ मे अपनी पत्नी रिंकू सिंह के साथ मतदान करने बूथ पर पंहुचे। बूथ संख्या 121 मध्य विद्यालय लौना परसा पर दोनों पति पत्नी ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करें।