T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार ने किया एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार ने किया एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
20-May-2024 11:21 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। आम मतदाताओं के साथ-साथ वीवीआईपी वोटर्स भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई वीवीआईपी ने बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान किया है और मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।
दरअसल, देश के 8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता बूथो पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पांचवें चरण में बिहार की पांच, जम्मू एवं कश्मीर की एक सीट, झारखंड की तीन, लद्दाख की एक, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की पांच, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
रक्षामंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल दिया है। इस सीट से उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे ने भी वोट डाला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपना वोट डाला है।
उधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई में वोटिंग की है। दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपने मदाधिकार का इस्तेमाल किया है। फिल्म अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने मुंबई में अपना वोट डाला है। अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई के एक पॉलिंग बूथ पर मतदान किया। इसके साथ ही कई अन्य वीवीआईपी और फिल्म कलाकारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।