अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Nov-2022 05:34 PM
MUZAFFARPUR : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी प्रमुख राजनितिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद भाजपा, महागठबंधन के उम्मीदवारों का नामांकन भी दर्ज करवा दिया गया। इसके अब अब आज विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी ने भी अपना नमांकन पर्चा दाखिल किया है।
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार निलाभ कुमार ने नॉमिनेशन कर दिया है। इस नमांकन कार्यक्रम में पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी भी पहुंचे। बता दें कि, भूमिहार समाज से आने वाले निलाभ कुमार के प्रत्याशी बनने पर कुढ़नी का रण काफी रोचक हो गया है। कुढ़नी में भूमिहार वोटरों की संख्या करीब 60 हजार है, ऐसे में वीआईपी ने निलाभ को उमीदवार बनाया है।
इधर, अपना नमांकन दर्ज करवाने के बाद निलाभ ने कहा है कि, इस बार कुढ़नी विधानसभा सीट पर वीआईपी की जीत होगी। उन्होंने कहा है कि,हर समाज के लोगों का समर्थन हमें हासिल हो रहा है। इस सीट पर किसी अन्य दल का दाल नहीं गलने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें युवाओं का समर्थन मिल रहा है, क्यूंकि वो खुद युवा हैं और वर्तमान में युवाओं की समस्या से भलीभांति परचित हैं। इसलिए कुढ़नी की जनता युवा नेता को इस बार पसंद कर रही है।
वहीं, इस नमांकन समारोह में शामिल हुए वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई महागठबंधन से है। इस सीट पर भाजपा कहीं भी लड़ाई में नहीं है,इसलिए उसके बारे में सोचना ही बेकार की बातें होगी। सहनी ने कहा कि हम सभी समाज को लेकर चलते हैं। भूमिहार समाज को लेकर मुकेश सहनी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक सीट हम भूमिहार समाज को देंगे।