ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ नीतीश ने बनाई रणनीति, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी से भरेंगे हुंकार!

09-Dec-2023 06:21 PM

By First Bihar

PATNA: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रणनीति तय कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।


दरअसल, बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए इंडी गठबंधन बनने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। यूपी के फूलपुर, बनारस और अम्बेडकर नगर से नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों है हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश यूपी में जनसभा को संबोधित करेंगे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार 24 दिसंबर को पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में अपनी पहली जनसभा करेंगे। वाराणसी के कुर्मी वोट बैंक को सधने के लिए नीतीश कुमार वाराणसी के रोहनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश के जेडीयू संयोजक सत्येंद्र कुमार ने की है। वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में 24 दिसंबर को होने वाली रैली गठबंधन की साझा रैली नहीं होगी बल्कि यह जेडीयू की रैली होगी।


सीएम नीतीश की वाराणसी में रैली का कार्यक्रम आने के बाद उनके यूपी के किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं हालांकि इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। बता दें कि जेडीयू ने उत्तर प्रदेश और झारखंड में पार्टी का विस्तार करने की योजना बनाई है। यूपी के वाराणसी से आगाज करने के बाद नीतीश 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में दूसरी रैली करेंगे। इसके अलावा यूपी के सुल्तानपुर और फूलपुर में भी अगले साल नीतीश की जनसभाएं हो सकती हैं।