ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

लोकसभा चुनाव में भूमिहार नीतीश का साथ छोड़ कर भाग गये: मंत्री अशोक चौधरी का दावा, कहा-इस जाति को अच्छे से जानता हूं

30-Aug-2024 05:15 PM

By First Bihar

JEHANABAD: नीतीश कुमार के खास मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार जाति को जमकर कोसा है. मंत्री ने कहा-मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं. जब लोकसभा चुनाव हुआ तो इस जाति के लोग नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर भाग गये.


जहानाबाद में भूमिहारों को खरी-खोटी

दरअसल नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के सदस्य माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी जहानाबाद में जेडीयू के कार्यालय का उद्घाटन करने गये थे. कार्यक्रम कार्यालय के उद्घाटन का था औऱ मंत्री ने भूमिहारों को कोसना शुरू कर दिया. अशोक चौधरी ने मंच से कहना शुरू किया-क्या नीतीश कुमार ने भूमिहारों के लिए काम नहीं किया है. फिर भूमिहारों ने क्यों लोकसभा चुनाव में नीतीश को वोट नहीं दिया.


अशोक चौधरी ने कहा- “नीतीश कुमार जब अति पिछड़ा को उम्मीदवार बनाते हैं तो भूमिहार लोग भाग जाते हैं. क्यों नहीं दीजियेगा वोट, काम तो आपके यहां भी नीतीश कुमार ने किया है.  लोकसभा चुनाव में एक-दो नेताओं को छोड़ कर मैंने किसी भूमिहार को नहीं देखा कि वह जेडीयू के लिए वोट मांग रहा है. हम लोग जब दरवाजे-दरवाजे घूमते थे तो भूमिहार कहते थे कि जेडीयू के उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे.”


अशोक चौधरी लगातार बोलते रहे-“ आपका उम्मीदवार भूमिहार होगा, चार-चार बार जीतेगा और काम नहीं करेगा तब भी कहियेगा कि वह बढिया है. मेरा उम्मीदवार तीन-चार दिन आपके घर नहीं गया तो कहियेगा कि वोट नहीं देंगे. ऐसे कैसे चलेगा.”


जहानाबाद में पार्टी ऑफिस के उद्घाटन समारोह में अशोक चौधरी ने कहा कि वे जहानाबाद औऱ भूमिहार दोनों को अच्छे से जानते हैं. जहानाबाद से तो उनके पिता ही सबसे पहले चुनाव जीते थे. भूमिहारों को भी इसलिए अच्छे से जानते हैं क्योंकि अपनी बेटी की शादी से ही भूमिहार से की है.