ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव: बिहार के चुनावी मैदान में मायावती की एंट्री, बसपा ने चार...

लोकसभा चुनाव: बिहार के चुनावी मैदान में मायावती की एंट्री, बसपा ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे; NDA और महागठबंधन की बढ़ेगी टेंशन

28-Mar-2024 12:25 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार चुनावी रण में उतर चुके हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती की पार्टी बसपा भी बिहार के सियासी समर में कूद गई है। बहुजन समाज पार्टी ने बिहार की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऐसे में एनडीए और महागठबंधन की टेंशन बढ़ती दिख रही है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया था। यूपी के साथ साथ बिहार में भी बसपा ने अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। मायावती ने बिहार की सियासत में एंट्री मारते हुए पहले चरण में होने वाले बिहार की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पहले चरण में होने वाले चुनाव में गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा सीट से बसपा उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।


बसपा ने बसपा ने औरंगाबाद से सुनेश कुमार, गया से सुषमा कुमारी, नवादा से रंजीत कुमार और जमुई से सकलदेव दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने बुधवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही उनका नामांकन भी शुरू हो गया। बिहार के सभी 40 सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। पिछले चुनाव में भी बसपा ने बिहार की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे हालांकि किसी को सफलता नहीं मिली थी।


जिन चार सीटों के लिए बसपा ने उम्मीदवार उतारे हैं उसमें गया सीट से एनडीए के जीतन राम मांझी और महागठबंधन से आरजेडी की टिकट पर कुमार सर्वजीत चुनाव मैदान में हैं वहीं औरंगाबाद सीट से बीजेपी के सुशील कुमार सिंह और महागठबंधन से आरजेडी के श्रवण कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। नवादा से बीजेपी के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने है जबकि जमुई सीट से चिराग की पार्टी से अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना दास चुनावी मैदान में हैं।