ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ? Ishan Kishan wedding : ईशान किशन की शादी को लेकर परिवार ने दिया बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया; देखें 10 ग्लैमरस फोटो Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना

लोकसभा चुनाव को लेकर RJD ने तेज की तैयारियां, खगड़िया में कार्यकर्ता संवाद का हुआ आयोजन

लोकसभा चुनाव को लेकर RJD ने तेज की तैयारियां, खगड़िया में कार्यकर्ता संवाद का हुआ आयोजन

12-Jan-2024 06:00 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सभी जिलों में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को खगड़िया में कार्यकर्ता-संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।


शुक्रवार को खगड़िया के नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और मंच का संचालन खगड़िया जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर ने किया। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्याम रजक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव राजद श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायिका रेखा पासवान, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पीके चौधरी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मेलन मे खगड़िया जिला के राजद के नेता, संगठन पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं आगामी 1 फरवरी 2024 को पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह को लेकर श्याम रजक ने परिसदन कैम्पस, खगड़िया में आयोजित नाई जनजागरण अभियान (रथ यात्रा) कार्यक्रम मे शामिल हुए। रथ यात्रा मे नाई समाज के कई नेता मौजूद रहे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।