ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का एक्शन : वोटिंग से पहले 127 अपराधियों के खिलाफ CCA की कार्रवाई : दूसरे जेलों में शिफ्ट किए गए 10 कुख्यात अपराधी

08-May-2024 03:36 PM

By First Bihar

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर आगामी 13 मई को मतदान होना है। मुंगेर में भी चौथे चरण में मतदान होगा है। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुंगेर पुलिस ने सीसीए के तहत कुल 127 अपराधियों को थाना बदर कर दिया है। वहीं 10 दुर्दांत अपराधियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।


मुंगेर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीए के तहत कुल 127 अपराधियों के विरुद्ध थाना बदर की कार्रवाई की गई है। ऐसे अपराधी जिन थानों में थाना बदर किए गए हैं, उस थाना में निर्धारित तिथि को उन्हें हाजिरी लगाना होगा। वहीं मुंगेर मंडलकारा में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को दूसरे जिलों के जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला से लगते सीमा पर 05 स्थानों पर बार्डर चेकपोस्ट बनाये गए हैं। इसके अलावा 10 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाये गए हैं। साथ ही 10  जगहों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के लिए भी चेकपोस्ट स्थापित की गई है। क्यूआरटी टीम को लगातार गश्ती में लगाया गया है। इसके अलावा समूचे जिला के विभिन्न थानों में सीसीए के तहत 127 अपराधियों के विरूद्ध थाना बदर की कार्रवाई की गई है।


एसपी ने बताया कि ऐसे अपराधी जिन थानों में थाना बदर किए गए हैं, उस थाना में निर्धारित तिथि को उन्हें हाजिरी लगानी होगी। वहीं मंडल कारा में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को दूसरे जिला के जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही कुल 4114 आपराधियों के विरूद्ध धारा-107 के तहत कार्रवाई की गई है। विभिन्न चेकपोस्ट और बार्डर चेकपोस्ट पर शराब और अवैध हथियार की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। पुलिस के सीनियर अधिकारी चेकपोस्ट की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।