ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: अपराधियों की धरपकड़ हुई तेज; गिरफ्त में आए तीन शातिर बदमाश

07-Apr-2024 04:40 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है और अपराधियों की धरपकड़ की मुहिम को तेज कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पटना की दो सीटों पर वोटिंग होगी। आगामी 1 जून को होने वाली वोटिंग को लेकर पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है और अपराध और अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है।


पटना पुलिस की टीम ने अलग-अलग आपराधिक मामलों  में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों राजा कुमार और शाहिल यादव को पटना सिटी के खाजेकलां थानाक्षेत्र के जीरिया तमोली गली इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, दस गोली और एक मोबाइल बरामद किया है।


पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिरिया तमोली गली में अपराधी गिरोह के लोग इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर हथियार के साथ दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बाईपास थानाक्षेत्र के बाहरी बेगमपुर इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक अन्य बदमाश को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।