Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
19-Apr-2024 10:33 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं। कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं चांदमारी इलाके में भी बीजेपी के बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इन घटनाओं के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है।
कूचबिहार के चांदमारी इलाके में जमकर पथराव की खबर है। इसका इस वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों तरफ से जमकर पथराव हो रहा है। पथराव के कारण इलाके में वोटिंग प्रभावित होने की आशंका है। बीजेपी पहले से ही कहती आ रही है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा हो सकती है। यही वजह है कि बीजेपी ने इस हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की है। तृणमूल के बूथ एजेंट के साथ मारपीट की गई है। जिसमे कई लोग घायल हों गए हैं। टीएमसी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं। वहीं बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में अपना हाथ होने से साफ़ इनकार किया है और कहा है कि यह टीएमसी की अंदरुनी कलह है। इसमें बीजेपी का कोई हाथ नहीं है।