ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर जीतनराम मांझी की पार्टी ने 20 सीटों पर ठोका...

लोकसभा चुनाव को लेकर जीतनराम मांझी की पार्टी ने 20 सीटों पर ठोका दावा ! बोले संतोष सुमन - इस बार गया से खुद लड़ेंगे चुनाव हो गई तैयारी

15-Jul-2023 11:17 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : आने वाले समय में जब लोकसभा का चुनाव होगा तो हमारी तैयारी अच्छी होगी और हम कम से कम 20 सीटों पर जीत दर्ज कर लेंगे। फिलहाल तो हम 5 सीट पर जीत दर्ज करने ही वाले हैं। यह बातें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कही है।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एनडीए के विस्तार को लेकर 18 जुलाई को सभी पुराने साथियों को बुलावा भेजा गया है। इसी कड़ी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को बुलावा भेजा गया है। मांझी की पार्टी किसी दिन औपचारिक रूप से भाजपा के साथ अपना गठबंधन का ऐलान करेगी करेगी।


वहीं, इस गठबंधन में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर अपने तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि - फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हें कितनी सीट दी जाएगी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन वर्तमान में 5 सीटों पर हमारी तैयारी पूरी है और आने वाले समय में 20 सीटों पर हमारी तैयारी पूरी हो जाएगी। हम फिलहाल सीटों का दावा नहीं ठोक रहे हैं लेकिन 5 सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ते रहे हैं और इन सीटों पर हमारी तैयारी पूरी है।


जबकि, खुद के एनडीए में शामिल होने को लेकर जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि- यह हमारे लिए अच्छी बात है कि देश के विकास में हम भी भागीदार बनेंगे। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि जिनके लिए हम आवाज उठाते हैं वह भी उनकी फिक्र करते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि आज हम उनके साथ जा रहे हैं। फिलहाल हमने बस साथ जाने का फैसला किया है बाकी बातें 18 जुलाई के बैठक के बाद तय की जाएगी।


इधर,गया से खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि- देखिए तो तय कुछ भी नहीं है। लोकतंत्र में डेमोक्रेटिक स्ट्रक्चर में तय कुछ भी नहीं है। यह इच्छा होती है और इच्छा हमारी हैं आगे क्या होता है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बस हमारी तैयारी पूरी है और हम अपने तैयारी पर ध्यान लगाए हुए हैं।