ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

04-Feb-2024 03:48 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने जमुई में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें जिलेभर के थानाध्यक्ष शामिल हैं। सभी पुलिस पदाधिकारियों का तबादला मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में किया गया है। जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने नए पुलिस पदाधिकारियों के तबादे की लिस्ट जारी कर सभी को 24 घंटे के भीतर  योगदान करने का निर्देश दिया है। 


इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर को भी जिले के थाने में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अंचल पुलिस निरीक्षक जमुई बने अंचल प्रताप सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक सिकंदरा बने नईमुद्दीन अंसारी, अंचल पुलिस निरीक्षक झाझा धर्मेंद्र कुमार नए पुलिस पदाधिकारी बनाए गए। 


वहीं जिले के सभी थानों में पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है। टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार, झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह, शशि भूषण कुमार खैरा थाना अध्यक्ष, चकाई थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, सिकंदरा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार, सुबोध यादव चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष, सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह,गिद्धौर ओपी रीता कुमारी, बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव, लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, सिमुलतला थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, महिला थाना प्रीति कुमारी, अनुज जनजाति थाना अध्यक्ष ब्यूटी कुमारी और अनिरुद्ध कुमार चरकापत्थर ओपी के थाना अध्यक्ष बनाए गए।