ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, जानिए.. किसे कहां से मिला टिकट

13-Apr-2024 09:46 PM

By First Bihar

DELHI: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही साथ कांग्रेस में गुजरात में होने वाले विधानसभा की पांच सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ की एक, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की कुल 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।


सांसद मनीष तिवारी की आनंदपुर साहिब से सीट में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने उन्हें चंडीगढ़ से टिकट दिया है। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।


news image