ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बिहार के किसी...

लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बिहार के किसी कैंडिडेट का नाम नहीं

13-Mar-2024 07:11 PM

By First Bihar

DELHI: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी बिहार के किसी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले बीजेपी ने पिछले दिनों अपने 195 उम्मीदवारों का लिस्ट जारी की थी। इसके बाद से ही दूसरी लिस्ट आने का इंतजार था। दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने के बाद आखिरकार बुधवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। कहा जा रहा था कि दूसरी लिस्ट में बिहार के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की है, उसमें दादरा एवं नगर हवेल और दमन दीव से 1 , दिल्ली के लिए 2, गुजरात में 7, हरियाणा में 6, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 20, मध्य प्रदेश में 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना में 6, त्रिपुरा 1 और उत्तराखंड की दो सीटे शामिल हैं। यानि दूसरी लिस्ट में कुल 72 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का एलान किया है।


news image


news image


news image


news image