ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी CEC की बैठक आज, बिहार और UP की...

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी CEC की बैठक आज, बिहार और UP की बची हुई सीटों पर कैंडिडेट के नाम का हो सकता है एलान

23-Mar-2024 03:01 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज (शनिवार) होगी। इस मीटिंग के बाद यूपी और बिहार जैसे राज्यों के भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। सबसे ज्यादा नजर बिहार पर है, यहां बीजेपी को  17  उम्मीदवारों की घोषणा करना है। इसके बाद सबकी नजर यूपी पर बनी हुई है। यूपी में अब तक बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 


वहीं, बीजेपी सीईसी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल के मतदान के साथ होगी और फिर एक जून को सातवें फेज की वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान चार जून को किया जाएगा। पहले फेज के लिए नामांकन दायर करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी आज सीईसी की बैठक के बाद यूपी के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर देगी।


बताया जा रहा है कि, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के लगभग 150 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 195, दूसरी लिस्ट में 72, तीसरी लिस्ट में 9 और चौथी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषित की है। पार्टी अब तक कुल अपने 291 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। हालांकि, इनमें से 2 उम्मीदवारों ने बाद में चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।