TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
25-Dec-2023 10:40 AM
By First Bihar
PATNA : अगले 4 से 5 महीने बाद लोकसभा का चुनाव होना है ऐसे में इस चुनाव को लेकर आयोग अभी से ही तैयारी में जुट गया है। ऐसे में लोकसभा आम चुनाव को लेकर बिहार में संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी को अपराध एवं धनवल के इस्तेमाल वाले संभावित इलाकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ अभी से ही कमजोर वर्ग के मतदाताओं के निवास स्थल एवं पिछले आम चुनाव के दौरान जहां अपराध एवं नशीले पदार्थ की रोकथाम को लेकर अत्यधिक मामले सामने आए थे उन्हें चिन्हित करने की बातें कही गई है।
उधर, बिहार के चुनाव के दौरान अवैध शराब, गांजा एवं नशीले पदार्थ के आने वाले सभी रास्ते को सील किया जाएगा। इसके लिए सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस चेक पोस्ट एवं जिला पुलिस बल को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।इसके साथ ही राज्य में कमजोर भर के मतदाताओं को डराने या ललाट देने वालों पर शख्स कार्रवाई होगी निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तर से भी कार्य योजना बनाई जा रही है इसको लेकर बिहार के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा प्रारंभिक स्तर की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।