बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
06-Feb-2024 08:11 AM
By First Bihar
PATNA: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, इसको लेकर गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है। चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों में जा-जाकर लोकसभा चुनाव से जुडी तैयारियों की समीक्षा करेगी। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार पहुंचने वाली है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम आगामी 19 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम तीन दिनों कर बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी। आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त अनुपचंद्र पांडेय और अरूण गोयल समेत आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।
चुनाव आयोग ने अपने टीम के दौरे की खबर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी है।तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम 20-21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आलाधिकारियों एवं जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी एसपी के साथ तैयारियों के समीक्षा करेगी। पहले दिन आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इसके साथ ही आयोग की टीम बिहार के डीजीपी और सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक करेगी।