घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
02-Jun-2024 12:15 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 अब संपन्न हो गया है और 4 जून को नतीजे आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी पीएम बनने जा रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए की सहयोगी जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार आज दिल्ली दौरे पर निकल गए हैं।
सीएम नीतीश कुमार आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे को नीतीश कुमार की निजी यात्रा बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की सूचना मिल रही है। कि वो एनडीए के कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बीते डेढ़ महीने से सीएम नीतीश चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ी थी। जिसके चलते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को नीतीश दिल्ली से वापस भी लौट आएंगे।
दरअसल, तमाम न्यूज चैनल्स और एजेंसियों के एग्जिट पोल को जेडीयू ने सराहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि अब विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेगा। बिहार के एग्जिट पोल में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास के एनडीए की भारी जीत का अनुमान है, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन 10 सीटों तक भी पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।
उधर, पिछले चुनाव के मुकाबले 2024 के चुनाव में एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं तेजस्वी यादव की आरजेडी का खाता इस बार खुलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुके आजतक इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बिहार में एनडीए को 29-33 सीटें जबकि महागठबंधन को 7-11 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के वास्तविक नतीजे 4 जून को आएंगे।