ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद PM मोदी ने बुलाईकैबिनेट बैठक, मौजूदा कैबिनेट को भंग करने की होगी सिफारिश

05-Jun-2024 07:14 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती संपन्न हो चुकी है। भाजपा 242 लोकसभा सीटें जीती है और अकेले बहुमत में आने से 30 सीट दूर रह गई। वहीं उसकी सहयोगी पार्टियों जेडीयू ने 12 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने अपनी सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐस में बीजेपी अपने दम पर तो सरकार बनाने से दूर रह गई, लेकिन एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद अब लोकसभा के नतीजे सामने आने के बाद आज बैठकों का दौर है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी।


जानकारी के अनुसार,  चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक आम चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बैठक बुलाई है और इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।


वहीं, इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे विपक्ष के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है। 10 सालों के बाद पहली बार कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। हालांकि 100 का आंकड़ा पार करने से चूक गई है। इंडिया गठबंधन ने जरूर 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। उसे 231 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 98, समाजवादी पार्टी को 36, तृणमूल कांग्रेस को 29, डीएमके को 22 और शिवसेना यूबीटी को नौ सीटें मिली हैं।


आपको बताते चलें कि,  देश की कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराए गए थे। कुल 8360 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हुई है। अंतिम चरण के मतदान के बाद ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों में एनडीए गठबंधन को 400 पार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के करीब दिखाया गया है, वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए 180 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनावों के नतीजों का भी ऐलान किया जा है। लोकसभा की 542 सीटों पर ही मतगणना हुई है क्योंकि गुजरात की सूरत सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किया जा चुका है।