PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
02-Mar-2024 06:34 PM
By First Bihar
DESK: BJP ने 195 सीटों पर बीजेपी पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वाराणसी से पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। बीजेपी ने आज पहली सूची जारी की। पिछले दिनों हुई बैठक में 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट का निर्णय हुआ। झारखंड के 11 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा आज की गयी जबकि 3 सीट के उम्मीदवारों का ऐलान कुछ दिनों बाद किया जाएगा।
34 केंद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्री का नाम 195 सीट में है। एक लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम है। झारखंड के 14 सीटों में आज 11 सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। राजमहल से ताला मरांडी, डुमका सुनील सोरेन, गोड्डा निशिकांत दूबे, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, रांची संजय सेठ, जमशेदपुर विद्युतवरण हमतो, सिंहभूम गीता कोड़ा, खुंटी अर्जून मुंडा, लोहरदग्गा समीर उरांव, पलामू विष्णुदयाल राम, हजारीबाग मनीष जायसवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 195 लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बीजेपी की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किया गया है। बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी और 18 obc और 47 युवा शामिल हैं जिन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है।