ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / चौथे चरण के चुनाव का प्रचार थमा: 13 मई को बिहार की पांच...

चौथे चरण के चुनाव का प्रचार थमा: 13 मई को बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग; 4th phase में दांव पर कई दिग्गजों की साख

11-May-2024 08:02 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम थम गया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पांचों सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। प्रचार के आखिरी दिन एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।


चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब विभिन्न दलों के उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे और लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। चौथे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। मुंगेर में ललन सिंह, बेगूसराय में गिरिराज सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय और दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर की किस्मत का फैसला 13 मई को करेगी। इन सीटिंग सांसदों को जनता फिर से आशीर्वाद देती है या नए चेहरों को मौका मिलेगा?


दरभंगा में बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर का आरजेडी के ललित यादव से सीधा मुकाबला होगा। वहीं उजियारपुर सीट पर बीजेपी सांसद नित्यानंद और आरजेडी के आलोक मेहता के बीच लड़ाई है। बेगूसराय सीट पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय के बीच जबकि मुंगेर सीट पर जेडीयू सांसद ललन सिंह और कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी के बीच मुकाबला है।


उधर, समस्तीपुर में दो युवा चेहरों के बीच सीधी टक्कर है। इस सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास के टिकट पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के बेटी और आचार्य किशोर कुणाल की बहू सांभवी चौधरी चुनाव मैदान में हैं। शाम्भवी का मुकाबला बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी से है। दोनों मंत्रियों के बेटा और बेटी में से समस्तीपुर की जनता किसे अपना सांसद चुनती है, यह 4 जून को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा।