Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
25-May-2024 06:42 AM
By First Bihar
DESK : दिल्ली की सभी सात सीटों सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण के लिए आज मतदान होगी।
इस चरण में राजधानी दिल्ली की सभी सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होगी।
मालुम हो कि, लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 543 सीटों में 428 पर मतदान हो चुका है। 25 मई को छठे चरण के मतदान के बाद सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे।
उधर, छठे चरण में कई प्रमुख हस्तियों की किस्मत दांव पर है। इनमें ओडिशा के संबलपुर से चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर सीट से बीजेपी की मेनका गांधी और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी सीट से पीडीपी की मेहबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के तमलुक से बीजेपी के अभिजीत गंगोपाध्याय, हरियाणा के करनाल सीट से मनोहरलाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह पर भी छठे चरण के मतदान में नजर रहेगी।