ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / लोकसभा चुनाव के बीच पहली बार 12 मई को पटना में रोड शो...

लोकसभा चुनाव के बीच पहली बार 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी : पीएमओ से मिल चुकी है मंजूरी : सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

06-May-2024 07:51 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेता बिहार में पसीना बहा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में अबतक सात चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बीच पहली बार पीएम मोदी का पटना में रोड शो करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आगामी 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे। पीएमओ से इसकी मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


दरअसल, बिहार भाजपा ने पटना में पीएम मोदी के रोड शो के लिए पीएमओ के पास प्रस्ताव भेजा था। बिहार बीजेपी के इस प्रस्ताव को पीएमओ ने अपनी मंजूरी दे दी है। पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। पीएम मोदी आगामी 12 मई को पहली बार पटना में रोड शो करेंगे और पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी के रोड शो का चार्ट तैयार किया जा रहा है। पीएम मोदी का रोड शो आयकर गोलंबर से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा होते हुए कदमकुआं में जाकर समाप्त होगा। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पटना जिला प्रशासन के साथ-साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


रोड शो समाप्त होने के बाद पीएम मोदी पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 13 मई को प्रधानमंत्री राज्य के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 09:30 बजे हाजीपुर, 10:30 बजे वैशाली के मोतीपुर और 12:30 बजे सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता प्रधानमंत्री के निशाने पर होंगे।