ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

लोकसभा चुनाव के बीच अचानक कोर्ट पहुंच गए चिराग पासवान : वकीलों ने किया जोरदार स्वागत

17-May-2024 06:55 PM

By Munna Khan

HAJIPUR : आगामी 20 मई को बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में विभिन्न दलों के नेता चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। पांच लोकसभा क्षेत्रों में हाजीपुर की सीट भी शामिल हैं। जहां से लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के बीच चिराग पासवान शुक्रवार को हाजीपुर कोर्ट पहुंचे और वकीलों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला।


दरअसल, पांचवे चरण के चुनाव के लिए कल यानी 18 मई को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वैशाली व्यवहार न्यायालय के वकीलों से मुलाकात की और उनसे वोट देने की अपील की। कोर्ट पहुंचे चिराग पासवान का अधिवक्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया और चिराग को समर्थन देने का आश्वासन दिया। 


कोर्ट से बाहर निकलने के बाद चिराग पासवान ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास न नीति है, न नियत है और न ही नेता हैं। महागठबंधन में एकता ही नहीं है। पांचवे चरण का चुनाव होने जा रहा है और राहुल गांधी एक बार आए जबकि प्रधानमंत्री को देखिए कितनी सभाएं गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए कर चुके हैं, जो गठबंधन के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। महागठबंधन के दलों में एकता और प्रेम ही नहीं है तो फिर सीटें जितने का तो सवाल ही नहीं उठता है।