BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
25-Sep-2023 06:12 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर गांव-गांव घूमकर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं। प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा का कारवां इन दिनों मुजफ्फरपुर में है। मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश को निशाने पर लिया और बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में बड़ा खेल होने वाला है।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को लगातार ठगने का काम कर रहे हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया लेकिन 2017 में वे जनता को ठगकर भाग गए। लिखकर रख लीजिए नीतीश कुमार को फिर वोट दीजिएगा वे फिर भागेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे नीतीश कुमार को बहुत ही अच्छी तरीके से जानते हैं। 17 सालों में नीतीश कुमार 15 साल बीजेपी के साथ रहे।
वहीं उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार को घेरा है। पीके ने कहा कि बीजेपी को राज्यसभा में बहुमत नहीं है। ऐसे में केंद्र की बीजेपी सरकार को राज्यसभा से किसी भी बिल को पास कराने में जुगाड़ लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अगर एनडीए छोड़ दिया है तो राज्यसभा में उपसभापति का पद क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए ही नीतीश कुमार अपने आदमी को बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर फिर ठगने का उपाए कर रहे हैं।