Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
07-May-2024 09:54 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देश के 11 राज्यों की कुल 93 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपना वोट डाल रहे हैं। अबतक कई वीवीआईपी भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में वोटिंग की। उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला है।
दरअसल, तीसरे चरण में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। क्योंकि पिछले चुनाव में एनडीए ने बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की थी। तीसरे चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कई दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रह्लाद जोशी और एसपी सिंह बघेल आदि शामिल हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और अपनी बेटी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान करने के बाद शाह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के कामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
मतदान करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा, “गांधीनगर लोकसभा के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों और युवा मित्रों से मैं विशेष रूप से आग्रह करना चाहूंगा कि आपके एक वोट में बहुत बड़ी ताकत है। आपका एक वोट गांधीनगर को भारत का सबसे विकसित क्षेत्र बना सकता है। सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगी। देश पर नजर रखने वालों के घर में घुसकर उन्हें मिटा देने की ताकत रखने वाली सरकार बनाएंगे। ऐसी सरकार बनाएं जो विश्व स्तरीय राजमार्ग, रेलवे और हवाई अड्डे प्रदान करे। इसलिए अपने वोट की ताकत को पहचानें और अपना वोट जरूर करें और दूसरों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें”।