ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

लोकसभा चुनाव: बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक इतना प्रतिशत मतदान

13-May-2024 05:37 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 5 बजे तक औसत 54.14 फीसदी वोटिंग हुई है। 


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दरभंगा में शाम 5 बजे तक 54.28 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि उजियारपुर में 5 बजे तक 54.93 प्रतिशत, समस्तीपुर में 56.36 फीसदी, बेगूसराय में 54.08 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 51.44 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक औसत कुल 54.14 फीसदी वोटिंग हुई है।


बिहार की पांच सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 अन्य प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए वोटिंग हो रही है।