पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
16-Mar-2024 01:59 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होने से ठीक पहले तमाम राजनीतिक पार्टी अपने वोटरों को लुभाने के लिए नए -नए एलान करने में जुटी हुई है। ताकि इसपर आचार सहिंता का पेंच नहीं फंस सके। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने यह निर्णय लिया है कि- रेहड़ी पटरी वालों को स्थाई जगह मिलेगी और इसको लेकर सरकार सर्वें करवाएगी।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो जारी कर दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वालों का एक सर्वे करेगी। वहीं सर्वे के बाद रिपोर्ट के आधार पर रेहड़ी पटरी वालों को दुकान लगाने के लिए स्थाई जगह दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा कि जब से एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से हम एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहे है। केजरीवाल ने कहा दिल्ली के सभी रेहड़ी पटरी वाले भाई बहनों के लिए एक खुशखबरी है।
हम समझते है कि सड़क के किनारे रेहड़ी पटरी लगा कर काम करना कितना मुश्किल होता है। कभी उन्हें पुलिस परेशान करती है, कभी कमेटी के लोग , कभी अफसर आकर परेशान करते हैं. हम चाहते है उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिले और वो भी इज्जत के साथ अपना काम कर सकें। अपनी दुकान लगा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वाले बेहद गरीब परिवारों से आते है जो अपना घर चलाने के लिए छोटा मोटा काम करने के लिए मजबूर है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों को भी अच्छी जिंदगी दें।