ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव में चाय-समोसा से लेकर हर चीज की कीमत तय, ECI खुद...

लोकसभा चुनाव में चाय-समोसा से लेकर हर चीज की कीमत तय, ECI खुद रखेगी नजर

23-Mar-2024 11:58 AM

By First Bihar

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। संपूर्ण देश में सात चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं, चुनाव तारीखों के साथ ही आदर्श आचार सहिंता भी लागू हो गया है। इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव के खर्च पर लगाम लगाने के लिए निर्देश जारी किये है। सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) ने डीएम के साथ मिलकर क्षेत्र के हिसाब से प्रत्याशियों का खर्च तय कर दिया है। 


दरअसल, चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव के खर्च पर लगाम लगाने के लिए निर्देश जारी किये है। जिस के अनुसार सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) ने जिलाधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के हिसाब से प्रत्याशियों का खर्च तय कर दिया है। इसके साथ ही सभी सीईओ ने रिपोर्ट भेज दी है। 


वहीं, देखने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में उम्मीदवार पानी से लेकर पटाखों तक और चाय से लेकर प्रचार तक के खर्च की सीमा के नियमों का पालन कर पाते है या नहीं। साथ ही कितने उल्लंघन के मामले आयोग के सामने आते हैं। आयोग के निर्देश पर जिला स्तर पर प्रत्याशियों के लिए चीजो की मूल्य सूची जारी की गई है। इसमें प्रत्याशियों के खर्च की दरें भी तय कर दी गई हैं। 


इस बार चाय और समोसा के लिए 10-10 रुपये तय किए गए हैं, वहीं जलेबी की दर 150 रुपये प्रति किलो रखी गई है। सिंगल नॉन एसी कमरों की दर 1150 और डबल बेड की दर 1550 रुपये तय की गई है। इसके अलावा दो लीटर कोल्डड्रिंक की बोतल की कीमत 90 रुपये, शाकाहारी खाने की थाली 80 रुपये तो मांसाहारी थाली की कीमत 200 रुपये रखी गई है।  पानी की आधा लीटर की बोतल 10, एक लीटर की 20 और दो लीटर की 30 रुपये निर्धारित की गई है।