मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Apr-2024 01:09 PM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर दुसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार शामिल है। ऐसे में मतदाता अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस बीच एक बड़ा ही रोचक मामला कटिहार से निकल कर सामने आया है। यहां शादी के बाद एक दुल्हन मायके से विदाई के पहले लोकसभा चुनाव में वोट देने पहुंची।
दरअसल, कटिहार में एक युवती शादी के बाद दुल्हन सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई। हाथ में वोटर आईडी कार्ड और चूड़ा लेकर नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ रामकंठू महतो मध्य विद्यालय में बने बूथ पर पहुंची। दूल्हा भी शेरवानी और पगड़ी में थे। दोनों ने कहा कि शादी के मंडल से निकलकर सीधे बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।
दुल्हन श्वेता ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। इसलिए शादी के बाद हमलोग मतदान करने सीधे बूथ पर पहुंचे। सभी लोगों से अपील है कि वह भी अपने घरों से बाहर निकले और वोट करें। गुरुवार की रात शादी हुई और शुक्रवार को सुबह ससुराल के लिए विदाई। लेकिन, विदाई से पहले वह मायके में अपने मतदान केंद्र पर दूल्हे के साथ पहुंच गई। वोट डाला।
श्वेता चंद्रवंशी ने कहा कि वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं। सभी लोगों को मतदान करना चाहि। उन्होंने ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने और राष्ट्र निर्माण के लिए यह अवसर पांच साल में एक बार ही आता है। शादी के बाद सभी लोग रीति रिवाज में व्यस्त हो गए। वोटिंग को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। इसलिए मैं शादी के मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंच गई। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी का कर्तव्य है।
उधर श्वेता के पति सुबोध कुमार महतो ने ने कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद हमलोग मतदान केंद्र पहुंच गए। यहां काफी अच्छा लग रहा है। मेरी पत्नी वोट दे रही है। पहले मतदान करना चाहिए दुल्हन तो हम लेकर ही जाएंगे। लेकिन पहले मतदान जरूरी है। हमारा मतदान 1 जून को है तो उस दिन हम मतदान करेंगे।