Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-May-2024 10:42 AM
By First Bihar
लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आने वाले हैं। उससे पहले सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों जीत के दावें कर रही है। ऐसे में इन्हीं सवालों पर जब देश के गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया गया कि,अमित शाह से जब पूछा गया कि यदि एनडीए को 272 से कम सीटें मिलीं तो क्या होगा? क्या आपने कोई प्लान बी तैयार किया है? इसके बाद अमित शाह ने इसका जवाब भी दिया है।
अमित शाह ने कहा कि पहले तो मैं ऐसी कोई संभावना नहीं देखता की हमारी सरकार नहीं बनेगी। इसके बाद दूसरा सवाल कि यदि एनडीए की 272 सीटें नहीं आती हैं तो आपका प्लान बी क्या है तो मुझे यही कहना है कि प्लान बी तब बनाना पड़ता है। है, जब प्लान ए के सफल होने की 60 फीसदी से कम की संभावना हो। अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर आएंगे।
अमित शाह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि यह देश विकसित तबने और पूरी दुनिया में हमारा सम्मान हो। हर कोई मानता है कि 10 सालों में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। इस देश के 60 करोड़ लाभार्थी हैं, जो पीएम मोदी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। इन लोगों का न कोई धर्म है और न जाति है, ना ही उम्र है। हमने 1 करोड़ 41 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। हमने देश के 4 करोड़ लाभार्थियों को आवास दिया है और 3 करोड़ देने वाले हैं। 32 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए हैं।
उधर, सोशल मीडिया पर तीसरी बार सत्ता में आने पर आरक्षण हटाए जाने की अफवाहों को लेकर भी अमित शाह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग लाखों किलोमीटर का टूर करते हैं। हम सिर्फ सोशल मीडिया नहीं देखते। मैं दोहरा देता हूं कि भाजपा का इस देश में जब तक एक भी सांसद है, तब तक कोई एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटा नहीं सकता। नरेंद्र मोदी से बड़ा इन वर्गों का कोई हितैषी नहीं हो सकता।