ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस आज करेगी मंथन : सोनिया और प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस आज करेगी मंथन : सोनिया और प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

08-Jun-2024 09:00 AM

By First Bihar

PATNA : कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को होगी जिनमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी। कार्य समिति की बैठक अपराह्न 11 बजे होगी और इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इस संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे।


वही इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता का नाम भी तय किया जाएगा। इस बैठक में जिसे नेता चुना जाएगा, वही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स’ पर पोस्ट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है।


सुबह 11 बजे होटल अशोका में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे संसद (संविधान सदन) के केंद्रीय कक्ष में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा सदस्यों की कांग्रेस संसदीय दल के साथ बैठक होगी। उन्होंने बताया कि होटल अशोका में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रि भोज भी रखा गया है। कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में कुल 99 सीट जीती हैं। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थी। ऐसे में अब दस साल बाद पार्टी को विपक्ष के नेता का पद मिलेगा।


बताते चलें कि वर्ष 2014 और 2019 लोकसभा में 10 प्रतिशत से भी कम सीट मिलने के कारण किसी भी पार्टी को विपक्ष के नेता का पद नहीं मिल सका था। पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष का नेता बनना चाहिए। यह मुद्दा सीडब्ल्यूसी की बैठक में उठने की संभावना है।