ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के लिए लालू की पार्टी ने कसी कमर, तेजस्वी खुद ले रहे हर बूथ की जानकारी

लोकसभा चुनाव के लिए लालू की पार्टी ने कसी कमर, तेजस्वी खुद ले रहे हर बूथ की जानकारी

10-Mar-2024 08:33 AM

By First Bihar

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजद का वॉर रूम तैयार हो गया है। राजद के तरफ से हरेक पंचायत व बूथ स्तर तक की जानकारी जुटाया जा  रहा है। वॉर रूम से प्रमंडल से लेकर बूथ स्तर तक की विभिन्न कमेटियों को सौंपी जा रही जिम्मेदारियों की निगरानी की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश राजद कार्यालय के ऊपरी तल पर एक बड़े से कमरे में छह कंप्यूटर लगाए गए है। उन कंप्यूटरों पर तकनीकी विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। खुद पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी पूरे चुनावी अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


वहीं, वॉर रूम के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कमेटियों के सदस्यों के नाम, पता एवं बूथ संख्या इत्यादि की जानकारी एकत्र की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस वॉर रूम पर नजर रखते हैं। इनके माध्यम से ही प्रमंडलीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। 


इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं द्वारा चुनावी तैयारियों की निगरानी सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां तेजस्वी यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है। यहां सामान्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रवेश निषेध है।


उधर, वॉर रुम के माध्यम से हरेक संसदीय क्षेत्र के हरेक बूथ कमेटियों के माध्यम से चुनाव प्रचार की तैयारी की गयी है। वहीं, बूथ कमेटियों को चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान मुस्तैद रहने को कहा गया है। पार्टी के अनुसार सभी 40 संसदीय क्षेत्रों में 90 प्रतिशत बूथ कमेटियां बनायी जा चुकी है। कुछ प्रखंडों के कुछ बूथों पर बूथ कमेटियां बनाया जाना बाकी है। इन बूथ कमेटियों के माध्यम से राजद समर्थकों को गोलबंद करने की तैयारी है।