बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
29-Apr-2024 08:22 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। वहीं अब रोहिणी आचार्य को उनके पिता और भाई का साथ मिलने वाला है। रोहिणी आचार्य के लिए आज छपरा में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव हुंकार भरेंगे। महागठबंधन की ओर आज छपरा में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में महागठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही रोहणी आज अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।
रोहिणी आचार्य ने बताया कि आज यानी 29 अप्रैल को वह सारण लोकसभा सीट से नामाकंन भरेंगी। वहीं उनके नामाकंन के बाद विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं महागठबंधन के अनेक वरीय नेता इस जनसभा में शिरकत करेंगे।
वहीं राजद ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील भी की है। हालांकि, सारण में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में सोमवार को रोहिणी आचार्य नामाकंन कर रही हैं। रोहिणी के लिए उनके पिता और भाई जनता से वोट मांगेंगे। बता दें कि सारण में रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी से है।
बताते चलें कि सारण से ही लालू यादव ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वहीं अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी वहीं से अपना राजनीतिक जीवन कर रही हैं। रोहिणी सारण में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। रोहिणी सारण में ही कैंप भी कर रही हैं। साथ ही वह हरेक जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को खत्म करने का वादा कर रही हैं। रोहिणी आचार्य का कहना है कि सारण की जनता उन्हें बहुत प्यार दे रही है और वह इस बार सारण से विजयी भी होंगी।