ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में बिहार में किस सीट पर वोटिंग करने पहुंचे सबसे अधिक वोटर : इतने प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

21-Apr-2024 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई चार संसदीय सीटों पर मतदान संपन्न हों चुका है। इसके बाद अब जो जानकारी निकल कर सामने आई है, वह काफी रोचक है। पहले चरण में मतदाताओं की रुझान के अनुसार औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 51.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहले चरण में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराये गए थे।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में 49.03, गुरुआ में 60.40, इमामगंज में 51.19, कुटुम्बा में 51.85, रफीगंज में 49.39 प्रतिशत एवं टिकारी विधानसभा क्षेत्र में 48.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।


इसी प्रकार गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 49.51 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किये हैं। जबकि इस लोकसभा के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में 51.50 प्रतिशत, बेलागंज में 51.00 प्रतिशत, बोधगया में 52.94 प्रतिशत, गया टाउन में 44.00 प्रतिशत और शेरघाटी में 54.73 प्रतिशत जबकि वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 43.00 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।


इसी तरह जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल 51.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि इस लोकसभा के चकाई विधानसभा में 56.11 प्रतिशत, जमुई में 48.56 प्रतिशत, झाझा में 56.36, शेखपुरा में 47.18, सिकंदरा में 48.91 प्रतिशत और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 48.00 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।


उधर, नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 43.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जबकि इस लोकसभा के बरबीघा विधानसभा में 44.17 प्रतिशत, गोविंदपुर में 40.80 प्रतिशत, हिसुआ में 47.30 प्रतिशत, नवादा में 41.38 प्रतिशत, रजौली में 45.53 प्रतिशत और वारसलिगंज विधानसभा में 43.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।