पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Apr-2024 07:35 AM
By First Bihar
PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने हैं। इस चरण में चार लोकसभा सीटों कर मतदान होने हैं। ऐसे में अब इस चरण के वोटिंग को लेकर जो अहम जानकारी निकल कर सामने आई है वह काफी रोचक बताई जा रही है।
दरअसल, बिहार में इस बार पहले चरण की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग से पहले चुनावी मैदान में उतरे कैंडीडेट के नाम का फाइनल लिस्ट सामने आ गया है। इस बार पहले चरण के लिए 4 सीटों कर कुल 38 कैंडिडेट मैदान में हैं और सबसे अधिक कैंडिडेट गया लोकसभा सीट पर हैं। यहां निर्दलीय कैंडिडेट की संख्या सबसे अधिक है जो एनडीए और महागठबंधन के नेता को टक्कर देंगे।
चुनाव आयोग ने तरफ से यह जानकारी साझा की गई है कि इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण में 4 लोकसभा सीट जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर मंगलवार के दिन नाम वापसी का समय बीतने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई है। इस लिस्ट के अनुसार इस बार मैदान में 38 कैंडिडेट हैं। जिसमें सबसे अधिक गया सीट पर कैंडिडेट हैं।
बताया गया है कि, इस चुनाव के लिए गया सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। वहीं, नवादा लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटन किए गए हैं। हालांकि, नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी का तबादला होने से चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है।
वहीं, इस बार सबसे ज्यादा कैंडिडेट गया लोकसभा सीट से हैं। यहां जीतन राम मांझी एनडीए से तो कुमार सर्वजीत महागठबंधन से और सुषमा कुमारी बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। जबकि इस सीट पर सात ऐसे प्रत्याशी हैं जो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं, नवादा लोकसभा सीट से इस बार 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें विवेक ठाकुर एनडीए तो श्रवण कुमार महागठबंधन से चुनावी मैदान में हैं। जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में आए हैं।
उधर, औरंगाबाद लोकसभा सीट से 9 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। जिसमें भाजपा से सुशील कुमार सिंह तो राजद से अभय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। इस सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देंगे। वही जमुई लोकसभा सीट से 7 कैंडिडेट चुनावी मैदान में है। जिसमें महागठबंधन से अर्चना कुमारी तो एनडीए से अरुण कुमार भारती चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मात्र एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।