Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
24-Dec-2023 12:23 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में 29 नवंबर को जेडीयू की बड़ी बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। वहीं इस दौरान उन्होंने सुशील मोदी के साथ साथ बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।
जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक लंबे समय से नहीं हुई थी। अब जब सामने लोकसभा का चुनाव है और साल भर के बाद विधानसभा का चुनाव होगा। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद करना लाजमी था। बैठक में सभी मुद्दों पर विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव में रणनीति क्या होगी और उसके बाद के विधानसभा चुनाव में कैसे क्या करना है इसको लेकर मंथन किया जाएगा।
वहीं सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी के लिए अब बीजेपी में न तो उनके लिए कोई जगह बची है और ना किसी कार्यक्रम के लिए उनसे बातचीत ही होता है। सुशील मोदी की बीजेपी में कोई अहमियत नहीं बची है। जब अपना ही जगह नहीं रहता है तो दूसरे की जगह पर ताक झांक करते रहते हैं।
वहीं राम मंदिर के उद्घाटन के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में राम मंदिर गांव-गांव में बने हुए हैं। कुछ लोगों ने मिलकर एक मंदिर बनाया है, जिन्होंने मंदिर बनाया है आमंत्रित करेंगे जिनको जाना रहेगा वह जाएंगे। राम की पूजा की बात है तो राम भगवान तो सबके भगवान हैं। हर दल के कार्यकर्ता के भगवान राम हैं। भगवान किसी एक पार्टी के तो हो नहीं सकते अगर भगवान को कोई पार्टी या व्यक्ति अपने पाले में खींचने की कोशिश करता है तो समझ लीजिए भगवान को कितना सम्मान से देखता है।