petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
29-Mar-2024 01:12 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनी मामला निकल कर सामने आया है। यहां नाथनगर थाना क्षेत्र के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान स्थिति में छात्रा का शव बरामद हुआ है। लड़की के सिर पर गंभीर चोट का निशान है। मृतिका शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए नाथनगर गई हुई थी। लेकिन,तय समय पर घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसके बाद गांव वालों ने बताया कि रेलवे ट्रक पार करने से दौरान रेल से कट कर उसकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के नाथनगर रेलवे पश्चिम केविन के समीप कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई,वही मृतक युवती की पहचान मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी गिरधारी शाह की 15 वर्षीय पुत्री मानसी कुमारी के रूप में की गई। मृतक की छोटी बहन ने बताया कि बड़ी बहन मानसी कुमारी सुबह 6:00 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी जब हम कोचिंग पढ़कर 8:15बजे आए तो देखें मेरी बड़ी बहन घर पर नहीं थी।
उसके बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो गांव वाले ने सूचना दिया कि आपकी बहन का रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है।उसके बाद जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन ट्रैक पर गिरी हुई थी। इसके बाद सुचना पाकर घर से मां-बहन मौसी सभी आई और शव की पहचान कर ली गई। वहीं सूचना पाकर भागलपुर जीआरपीएफ पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करनेय भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।