ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

'नहाय-खाय' के साथ आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

31-Oct-2019 06:30 AM

PATNA : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो गया. पटना के गंगा घाटों समेत बिहार के सभी जिलों के नदियों-तालाबों पर पर हजारों की तादाद में छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी है. छठ घाटों, बाजारों, घरों में पर्व से जुड़े गीत बजने से माहौल भक्तिमय होने लगा है.


आज 'नहाय-खाय' के दिन छठ व्रती शुद्घि के लिए नदियों, तालाबों और विभिन्न जलाशयों में स्नान करते हैं और भगवान सूर्य को जल देने के बाद अरबा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. 



'नहाय-खाय' के अवसर पर चारों ओर छठ के गीत गूंज रहे हैं. व्रतियों द्वारा गाए जा रहे छठ के गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. सड़कों और बाजारों में भी रौनक है.

 छठ महापर्व का अनुष्ठान 
31अक्टूबर : नहाय-खाय (कद्दू-भात)
1 नवंबर : खरना
2 नवंबर : संध्या कालीन अर्घ्य  
3 नवंबर : प्रात:कालीन अर्घ्य   और पर्व का समापन