मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
28-Mar-2024 07:59 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, आजम खां, जया बच्चन और शिवपाल यादव समेत लिस्ट में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
दरअसल, बीजेपी ने बीते 27 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल थे। एमपी से मोहन यादव, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी संगठन के पदाधिकारी और यूपी सरकार के कई मिनिस्टर के नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थे।
बीजेपी के स्टार प्रचारकों के जवाब में समाजवादी पार्टी ने भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही आजम खां, जया बच्चन और शिवपाल यादव समेत लिस्ट में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जो मैदान में उतरकर बीजेपी और एनडीए के स्टार प्रचारकों को जवाब देंगे।

